ChhattisgarhRaipur

CM बघेल : बुलडोजर पर भरोसे का मतलब मोदी शाह का जादू खत्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का विश्वास मोदी और शाह से खत्म हो चुका है इसलिए अब वे बुलडोजर बाबा योगी आदित्यनाथ की शरण में चले गए है। मुख्यमंत्री ने अरूण साव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अरूण साव कहते है कि बीजेपी की सरकार आने पर छत्तीसगढ़ में बुलडोजर चलेगा।

यानी उनका विश्वास अब योगी आदित्यनाथ पर है और पीएम मोदी और अमित शाह से विश्वास खत्म हो चुका है। भूपेश बघेल ने कहा कि पहले केवल जनता कहती थी कि मोदी और शाह का जादु खत्म हो गया है और अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी इसे स्वीकार करने लगे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!