National

Republic Day 2023 : कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी का प्रदर्शन, यूपी की झांकी में दिखे रामलला

नई दिल्ली। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन जारी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान देश की सैन्य शक्ति और महिला शक्ति का प्रदर्शन दुनिया ने देखा। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी के साथ परेड देखने आए।

गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता शामिल हुए। इस दौरान कई राज्यों की झांकी भी प्रस्तुत की गई। छत्तीसगढ़ की झांकी में आदिवासी समुदाय में मौजूद लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रदर्शित किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश की झांकी में थीम अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। यूपी की झांकी में रामलला की प्रतिमा को प्रदर्शित किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!