National

MP के नए निर्वाचन आयुक्त: सेवानिवृत्त आईएएस मनोज श्रीवास्तव बने राज्य के नए चुनाव आयुक्त, नियुक्ति को राज्य सरकार ने दी मंजूरी

भोपाल। सेवानिवृत्त आईएएस मनोज श्रीवास्तव राज्य के नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। फिलहाल श्रीवास्तव जिला पुनर्गठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।

सेवानिवृत्त आईएएस मनोज श्रीवास्तव के पास प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव है और उनकी नई भूमिका से राज्य के चुनाव संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है। श्रीवास्तव की नियुक्ति को अधिकारियों और प्रशासनिक हलकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। नया कार्यभार संभालने के बाद मनोज श्रीवास्तव राज्य में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

मनोज श्रीवास्तव मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वह अप्रैल 2021 में अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने मध्य प्रदेश में विभिन्न विभागों और पदों पर कार्य किया है।

मनोज श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा दिए जाने वाले स्वामी विवेकानन्द पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘काउंसिल फॉर इंटरनेशनल कल्चरल रिलेशंस एंड नेहरू सेंटर’, साउथ बैंक्स, लंदन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विमानन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

वह वर्तमान में महात्मा गांधी द्वारा स्थापित राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के हिंदी भवन से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका अक्षरा के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में 38 पुस्तकें लिखी और प्रकाशित की हैं। इसके अलावा उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ‘कबीर सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!