National

The Kerala Story पर बैन की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI बोले- कलाकारों की मेहनत का सोचिए…

नई दिल्ली। डायरेक्‍टर सुदीप्‍तो सेन की फिल्‍म ‘द केरल स्‍टोरी’ पर बैन लगाने संबंधी याचिकाओं पर गुरुवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने या कोई भी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। अब यह फिल्म विवादों के बीच शुक्रवार, 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

मुख्‍य न्‍यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच के सामने बुधवार के बाद गुरुवार को एक बार फिर यह मामला लाया गया। इस पर चीफ जस्‍ट‍िस चंद्रचूड़ ने कहा, ‘हम इस मामले में दखल नहीं दे सकते हैं। सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज होने के लिए सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्‍म पर बैन संबंधी ऐसी ही याचिका पर केरल हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई है और उन्‍होंने इसे पहले लिस्‍ट किए जाने से इनकार कर दिया है। हमने कल भी मना किया था। तीन स्‍टेज के बाद अब हमारे लिए इस पर सुनवाई करना अनुचति होगा।’

गुरुवार को सीनियर एडवोकेट हुजेफा अहमदी ने अदालत में ‘द केरल स्टोरी’ मामले को पटल पर रखा था। उन्‍होंने जस्‍ट‍िस चंद्रचूड़ की बेंच से कहा केरल हाई कोर्ट ने मामले पर शुक्रवार को सुनवाई के लिए लिस्‍ट किया है। जबकि फिल्‍म इसी दिन रिलीज भी हो रही है। बुधवार के निर्देश के अनुसार हाई कोर्ट में केस पर सुनवाई को जल्‍दी लिस्‍ट करने के लिए लिए अर्जी दी गई, लेकिन वहां न्‍यायाधीश के उपलब्‍ध नहीं होने के कारण इसे टाल दिया गया। अब जब फिल्‍म रिलीज हो रही है तो अदालत से गुहार है कि इस पर सुनवाई की जाए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!