National

बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही, SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली के राजेंद्र नगर में रॉ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन आईएएस अभ्यर्थियों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने MCD को भी भेजा नोटिस

बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को नोटिस जारी किया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि, कोचिंग सेंटर मौत के चैंबर में तब्दील हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों से जुड़े मुद्दों पर आज सोमवार को स्वतः संज्ञान लिया। कोर्ट ने कोचिंग संस्थानों में हाल ही में हुई घटनाएं जिसमे अभ्यर्थियों की जान चली गयी, उस पर पर चिंता जताई है।

केंद्र और दिल्ली सरकार से पूछा

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार समेत एमसीडी से अब तक निर्धारित किए गए सुरक्षा मानकों के बारे में पूछा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!