यहां देखिए XUV700 से भी एडवांस फीचर्स वाली SUV के सभी वेरिएंट की कीमत, साथ ही जानें इसकी पूरी डिटेल

नई दिल्ली: Hyundai Tucson Price 2022: हाल ही में Hyundai Motor India ने अपनी फ्लैगशिप SUV Tucson को बाजार में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस Hyundai Tucson 2022 को को दो ट्रिम लेवल- प्लेटिनम और सिग्नेचर में बाजार में उतारा है।
यह कार कुल 5 वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 27.70 लाख रुपये से लेकर 34.39 लाख रुपये कीमत के बीच बाजार में उतारा है। इस कार के बाजार में आते ही वेटिंग 10 महीने की हो गई है। इस समय यह भारत में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली एसयूवी (SUV) है। इस कार में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) लेवल-2 दिया गया है। बता दें कि इस फीचर वाली यह भारत में कंपनी की पहली कार है। आइए इसके सभी वेरिएंट की कीमतें जानते हैं।
Hyundai Tucson 2022 के सभी वेरिएंट की कीमतें (एक्स-शोरूम)
Hyundai Tucson Platinum Petrol AT- 27.70 लाख रुपये
Hyundai Tucson Platinum Diesel AT- 30.20 लाख रुपये
Hyundai Tucson Signature Petrol AT- 30.17 लाख रुपये
Hyundai Tucson Signature Diesel AT- 32.87 लाख रुपये
Hyundai Tucson Signature Diesel AT 4WD- 34.39 लाख रुपये
नई Hyundai Tucson में 2 इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें पहला 2.0 लीटर का इंजन है, जो 156 ps का पावर और 193 nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसका दूसरा इंजन 2.0 लीटर का वीजीटी डीजल इंजन है।
यह इंजन 186 ps का पावर और 416 nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आपको 6 स्पीड ऑटोमेटिक और 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।
नई Hyundai Tucson में कई अपडेट किए गए हैं। जिसमें अगर बात करें इसके एक्सटीरियर अपडेट कि इसमें फ्रंट हेवी ग्रीन एग्रेसिव लुक के साथ इंटीग्रेटेड हैडलाइट्स देखने को मिलेंगे। इसमें सारे लाइट्स को एलईडी रखा गया है।
वहीं इसके इंटीरियर में आपको 10.1 इंच का ड्राइवर डिस्पले के साथ 10.1 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आपके राइट को शानदार बनाने के लिए इसमें एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग के साथ 360 डिग्री कैमरा, कीलेस एंट्री और ऑटो डाइमिंग orvm दिया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि फीचर्स के मामले में यह महिंद्रा XUV700 जैसी या फिर उससे भी एडवांस है। वहीं बाजार में इसकी टक्कर Citroen C5 Aircross और Jeep Compass जैसी कारों से है।









