Chhattisgarh

छ.ग. में यहाँ हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़….

  भिलाई  : छत्तीसगढ़  में हुआ  देह व्यापार का भंडाफोड़। इस मामले में पुलिस ने भिलाई के एक होटल के होटल मैनेजर और दलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार भिलाई के लैंडमार्क होटल में देह व्यापार का गोरख धंधा चल रहा था, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने होटल के मैनेजर और दलाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पीटा एक्ट, बंधक बनाने, पाक्सो एक्ट और आइटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। बताया गया कि पुलिस ने दावा किया है कि लड़कियां उत्तर प्रदेश और लखनऊ से लाई गई थी और उन्हें यहां पर बंधक बनाकर उनसे जबरदस्ती वीडियो बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

लड़कियों को होटल में काम करने के बहाने से भिलाई बुलाया जाता

पुलिस ने रात में ही होटल पर दबिश देकर दोनों लड़कियों को रेस्क्यू किया और होटल के मैनेजर व दलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि लड़कियों को होटल में काम करने के बहाने से भिलाई बुलाया जाता है, और फिर उन्हें जबरन देह व्यापार के गोरख धंधे में ढकेल दिया जाता है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!