Chhattisgarh

हाईवा और यात्रियों से भरी बस की आमने-सामने भिड़ंत,चालक की मौत…

 सेंदरी बाईपास में आज कोयला लोड हाईवा और यात्रियों से भरी बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में हाईवा पलट गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं बस के 3 यात्रियों को चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

बताया जा रहा है, कि कोयला लोड कर दीपका से बिलासपुर की ओर आ रही हाइवा और यात्रियों को लेकर कोरबा की तरफ जा रही बस आमने-सामने भीड़ गई. कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी नया पुल के पास यह हादसा हुआ है. इस हादसे में हाईवा चालक बिहार निवासी मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!