National

नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनि मामा’

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत बेहद गंभीर थी।

बीआर चोपड़ा के मशहूर ऐतिहासिक शो ‘महाभारत’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी बेहद अहम जगह बनाई थी। इन कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी शामिल है। गूफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था।

कई बीमारियों जूझ रहे गूफी पेंटल का हृदय गति रुक जाने से हुआ निधन हुआ है। अब यह खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस समेत सिनेमा जगत के कई सितारे अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार शाम को चार बजे किया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!