National

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान खान को मिली जमानत

मुंबई। टीवी सीरियल ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी बनाए गए शीजान खान को आज कोर्ट से जमानत मिल गई है।

तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को टीवी सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में शीजान खान के खिलाफ पुलिस ने 524 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। शीजान खान पिछले दो महीने से मुंबई की जेल में बंद हैं।

तुनिषा शर्मा की मां ने शीजान खान पर आरोप लगाया था कि दोनों के बीच करीब 15 दिन पहले ब्रेकअप हुआ था। इसी वजह से तुनिषा तनाव में थी और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

बता दें कि तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या से कुछ घंटे पहले सेट से एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वह मेकअप करवाती नजर आ रही थीं। तुनिषा शर्मा ने कम वक्त में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली थी। तुनिषा ने छोटे पर्दे के कई बड़े शोज में काम किया था, और तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही थीं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!