National

सानिया मिर्जा को छोड़ शोएब मलिक ने रचाई दूसरी शादी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है। शोएब ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। बता दें कि हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शोएब और सानिया मिर्जा तलाक लेने जा रहे हैं। शोएब मलिक ने पाकिस्तान की एक्ट्रेस सना जावेद से दूसरी शादी रचाई है।
शोएब मलिक ने हर किसी को चौंकाते हुए दूसरी शादी कर ली है। शोएब ने अपने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से दूसरी शादी रचाई है। काफी समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक जल्द ही तलाक ले सकते हैं। हालांकि, शोएब-सानिया के तलाक होने की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। यही वजह है कि शोएब की दूसरी शादी से हर किसी हैरान रह गया है।

सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था, जिससे शोएब मलिक और सानिया के तलाक की अटकलें तेज हो गई थीं। इसके साथ ही सानिया ने शोएब मलिक के साथ शेयर की गईं तस्वीरों को भी अचानक डिलीट कर दिया था। सानिया ने 8 जनवरी को एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि जब कोई चीज आपके दिल की शांति को भंग करे, तो उसको जाने देने चाहिए।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!