Chhattisgarh

कोच्चि में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 शव बरामद

केरल के कोच्चि शहर में Kochi Family Death Case ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वदुथला इलाके में किराये के एक घर से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में 58 वर्षीय श्रीकुमारी, उनकी 36 वर्षीय बेटी अश्वथी नायर और अश्वथी के तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। बच्चों में 14 साल और 4 साल के दो बेटे तथा 2 साल की एक बेटी थी। बताया जा रहा है कि यह परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था और कुछ समय से कोच्चि में रह रहा था।

Kochi Family Death Case का खुलासा तब हुआ जब एक केबल तकनीशियन काम के सिलसिले में घर पहुंचा। खिड़की से अंदर झांकने पर उसने दो महिलाओं के शव फंदे से लटके देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोलकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिलाओं ने आत्महत्या करने से पहले बच्चों को जहर दिया हो सकता है। हालांकि, इस मामले की असली वजह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!