National

श्याम शरण नेगी का निधन…राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी का आज तड़के निधन( death) हो गया। वे 106 वर्ष के थे। नेगी ने बुधवार को ही कल्पा में अपने घर से पहली बार बैलेट ( ballet paper)पेपर से 14वीं विधानसभा के लिए मतदान( vote) किया था।

किन्नौर के डीसी ने बताया कि श्याम सरण नेगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से उनको पूरा सम्मान मिलेगा

निधन की जानकारी( information) देते हुए उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का निधन हुआ है जो पूरा देश और किन्नौर के लिए दुखद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से उनको पूरा सम्मान मिलेगा।

नेगी अपने पीछे तीन बेटे और पांच बेटियां को छोड़कर चले गए

निधन की सूचना मिलते ही सुबह से उनके घर में उनका अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों तांता लगा रहा। नेगी अपने पीछे तीन बेटे और पांच बेटियां को छोड़कर चले गए हैं। सूचना मिलते की प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके पोते को फोन पर बातचीत करके उन्हें संत्वाना दी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!