NationalPolitical

सिद्धारमैया ने डी.के.शिवकुमार और 8 मंत्रियों के साथ ली शपथ, खड़गे,राहुल,प्रियंका,भूपेश समेत कांग्रेस और विपक्षी दल के दिग्गज मौजूद

बंगलुरूः कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया ने और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई। बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के दिग्गज नेता मौजूद थे।

कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत विपक्ष के तमाम दिग्गज मौजूद थे।

गौरतलब हो कि 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे। चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों, बीजेपी ने 66 सीटों और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कई दिन तक गतिरोध जारी रहा था। हालांकि कई दिनों तक चली बैठक और आलाकमान की समझाइश के बाद दोनों नेताओं में सहमति बन सकी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!