National

सोने की कीमत में गिरावट, चांदी हुई महंगी – जानें ताज़ा रेट और खरीदारी से जुड़ी जरूरी बातें

अगर आप सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो एक बार ताजा भाव जरूर देख लें। आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹383 सस्ता होकर ₹96,647 पर पहुंच गया है। वहीं 1 किलो चांदी ₹461 महंगी होकर ₹95,686 हो गई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा भाव इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 22 कैरेट ₹90,300 | 24 कैरेट ₹98,500

  • मुंबई: 22 कैरेट ₹90,150 | 24 कैरेट ₹98,350

  • कोलकाता: 22 कैरेट ₹90,150 | 24 कैरेट ₹98,350

  • चेन्नई: 22 कैरेट ₹90,150 | 24 कैरेट ₹98,350

  • भोपाल: 22 कैरेट ₹90,200 | 24 कैरेट ₹98,400

गौरतलब है कि 1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 था, जो अब ₹96,647 हो चुका है — यानी इस साल अब तक ₹20,485 की बढ़त। वहीं चांदी ₹86,017 से बढ़कर ₹95,686 हो गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान:

  1. हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID नंबर वाला सोना ही खरीदें।

  2. IBJA की वेबसाइट से रेट जरूर चेक करें। 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है, लेकिन ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट अधिक उपयोगी है।

  3. डिजिटल पेमेंट करें और खरीदारी का पक्का बिल जरूर लें।

आज सोने की कीमत गिरी है, ऐसे में निवेश या खरीदारी के लिहाज से यह उपयुक्त समय हो सकता है – लेकिन सतर्कता जरूरी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!