NationalPolitical

सोनिया गांधी का लेख, समान विचारधारा वाले दलों से हाथ मिलाकर काम करेगी कांग्रेस

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा और सांसद सोनिया गांधी का बड़े दिनों बाद में कोई बयान या उसे लेख कहे सामने आया है। जिसमें वो मोदी सरकार पर हमला बोलती हुई नजर आ रही है। उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की मोदी सरकार हर शक्ति का दुरुपयोग करने पर तुली हुई है।

साथ ही आगे कहा की कई प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उनकी पार्टी भाजपा की कारगुजारी का सीधा संदेश कांग्रेस लोगों तक ले जाएगी। सोनिया गांधी ने साथ में यह भी कहा की संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस सभी समान विचारधारा वाले दलों से हाथ मिलाएगी।

एक अंग्रेजी अखबार के लेख में सोनिया ने कहा की मोदी सरकार भारतीय लोकतंत्र के तीनों स्तंभों विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को नष्ट कर रही है। सोनिया ने कहा, ’संसद के बीते सत्र के दौरान हमने देखा कि सरकार की रणनीति ने संसद को बाधित किया। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!