National

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, इस अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। अस्पताल का कहना है कि सोनिया गांधी को बुखार के चलते दो मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरुप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया।

बुलेटिन में कहा गया है, ‘सोनिया गांधी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।’ सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ अरुप बसु और उनकी टीम के नेतृत्व चल रहा है। उन्होंने बताया कि सोनिया को निगरानी में रखा गया है और उनकी मेडिकल जांच कर रही है। उनकी हालत स्थिर है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!