National

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला पंजाब से यूट्यूबर गिरफ्तार, ज्योति मल्होत्रा और दानिश के साथ हैं संबंध

मोहाली। हरियाणा के हिसार से ज्योति मल्होत्रा के बाद अब पंजाब से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद, जसबीर ने पहचान से बचने के लिए इन पीआईओ के साथ अपने संचार के सभी निशान मिटाने का प्रयास किया। उसके खिलाफ एसएसओसी मोहाली में एक केस दर्ज किया गया है।

पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह जान महल नामक एक यू ट्यूब चैनल चलाता है। उसके यूट्यूब चैनल के 1.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उसका संबंध पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ पाया गया है। वहीं जासूसी के लिए गिरफ्तार हरियाणा स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी उसके घनिष्ठ संपर्क हैं।

पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस में हुआ था शामिल
जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। वह तीन मौकों (2020, 2021, 2024) पर पाकिस्तान गया था और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाकिस्तान के कई नंबर थे, जिनकी अब विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है।

ज्योति से पूछताछ के दौरान जसबीर की हुई पहचान
हिसार की ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के दौरान भी जसबीर का नाम सामने आया था। दोनों पाकिस्तान तीन-तीन बार पाकिस्तान जा चुके हैं। वहीं आरोपी जसबीर भी पीआईओ दानिश के संपर्क में था। इसके फोन से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अफसरों के भी नंबर मिले हैं। ये नंबर उसने अलग-अलग नामों से सेव किए हुए थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!