National

दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत

बिहार। गोपालगंज जिले में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ से तीन लोगों को मौत हो गई है। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना अंतर्गत राजा दल पूजा पंडाल के पास एक बच्चा भीड़ में गिरकर दब गया। उसे बचाने दो महिलाएं भीड़ में झुकी और दब गई। जिसके बाद सांस लेने की समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन तीनों की मौत हो गई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!