National

सुकन्या समृद्धि योजना: हर महीने जमा करें इतने पैसे, मिलेंगे 25 लाख रुपये

नई दिल्ली | यदि आप भी अपनी बेटी के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको एक ऐसे विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें यदि आप छोटी-छोटी राशि हर महीने निवेश करते हैं तो एक मोटा फंड मेच्योरिटी पर बना सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस के सुकन्या समृद्धि योजना की। इस योजना के तहत बेटी के 21 वर्ष के होने पर मैच्योरिटी की राशि मिलती है। सुकन्या समृद्धि योजना सबसे अधिक ब्याज देने वाली स्मॉल सेविंग्स स्कीम है और यह स्कीम लंबे समय के लिए निवेश को बढ़ावा देती है। इसमें ग्राहकों को 3 गुना रिटर्न मिलने की गारंटी है। ऐसे में रक्षाबंधन के तोहफे के तौर पर आप अपनी बेटी को ये खास भेंट दे सकते हैं।

मिलेगा बेहतर रिटर्न

सुकन्या समृद्धि योजना में 7.63 वार्षिक ब्याज दर है। सुकन्या समृद्धि योजना में पीपीएफ, एनपीएस, एफडी, आरडी, मंथली इनकम स्कीम या टाइम डिपॉजिट से अधिक ब्याज मिलता है। इस योजना की मैच्योरिटी 21 साल है, मगर माता-पिता को इसमें 14 वर्ष मात्र निवेश करना होता है। सुकन्या समृद्धि योजना में आपके तरफ से जितना ज्यादा निवेश होगा उतनी ज्यादा आपको मैच्योरिटी पर राशि मिलेगी।

हर महीने जमा करें 5000 रूपये

इस योजना में 7.63 की दर से ब्याज मिलता है। इस योजना में आप न्यूनतम 250 रूपये और अधिकतम 1.5 लाख रूपये वार्षिक में जमा कर सकते हैं। यदि आप 14 साल तक हर महीने 5000 रूपये या फिर 60000 रूपये सालाना जमा करते हैं, तो 60000 रूपये वार्षिक के हिसाब से 15 वर्ष का 9 लाख होता है। इसके बाद आने वाले 6 वर्ष तक इस राशि पर 7.6 प्रतिशत कंपाउंडिंग के हिसाब से रिटर्न मिलेगा मैच्योरिटी पर यह राशि करीब 25,46,062 रूपये होगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!