National

5 हजार रुपए के लिये की ऐसी हरकत…पुलिस ने ‘मुन्नी’ को किया गिरफ्तार

हरियाणा। पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर को विजिलेंस टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बवानीखेड़ा पुलिस थाने में रिकवरी के मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी।

हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ी पुलिस थाने में एक महिला का केस चल रहा था, जिसमें कुछ पैसे की रिकवरी करनी थी। आरोप है कि इसी रिकवरी की एवज में वहां तैनात और मामले की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी ने पांच हज़ार रुपये की मांग की। पीड़ित महिला ने हिसार विजिलेंस टीम को मामले की शिकायत दी। महिला की शिकायत पर हिसार और भिवानी विजिलेंस की संयुक्त टीम ने सब इंस्पेक्टर मुन्नी देवी को भिवानी लघु सचिवालय के पास 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विजिलेंस की टीम ने जब मुन्नी को पकड़ा तो वो रोने लगी और खुद को निर्दोष बताने लगी। लेकिन विजिलेंस की टीम ने उससे रिकवर किए नोटों के नंबर का मिलान किया। पीड़ित ने जो नोट महिला सब इंस्पेक्टर को दिए थे उसकी फोटो ले ली थी

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!