National

मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास चलाए जा रहे विध्वंस अभियान पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई 10 दिन की रोक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण करने वालों को फौरी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने बुधवार को कृष्ण जन्मभूमि के पास बने कथित अवैध निर्माण को ढहाने के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान पर 10 दिनों के लिए रोक लगा दी।

उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने इस मामले में केंद्र और अन्य को नोटिस जारी किया। पीठ ने कहा, परिसर के संबंध में दस दिन के लिए यथास्थिति बनी रहने दी जाए। इसे एक सप्ताह बाद के लिए सूचीबद्ध करें।

याचिकाकर्ता याकूब शाह की ओर से पेश वकील ने पीठ को बताया कि सौ मकान गिरा दिए गए हैं। उन्होंने कहा, 70-80 मकान बचे हैं। हर चीज निष्फल हो जाएगी। अभियान ऐसे दिन चलाया गया जब उत्तर प्रदेश में अदालतें बंद थीं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!