ChhattisgarhKanker

कांकेर के जांबाज सशक्त पत्रकार और बस्तर बंधु के संपादक सुशील शर्मा का निधन

कांकेर । अत्यंत दुखद् खबर है कि -कांकेर के जांबाज सशक्त पत्रकार और बस्तर बंधु के संपादक भाई  सुशील शर्मा का आज सुबह स्वर्गवास हो गया! एक निडर -जुझारू-संघर्षशील और अभिव्यक्ति के समस्त खतरों का सामना करने को तैय्यार  सुशील शर्मा जी अपने विशिष्ट लेखन शैली के लिए जाने पहचाने जाते थे! प्राप्त जानकारी अनुसार आज दोपहर लगभग 2 बजे उनके निवास स्थल से अंतिम यात्रा निकाली जायेगी!

सुशील भाई नश्वर शरीर को त्याग कर ब्रम्हलीन हो हम सबसे भले दूर बहुत दूर चले गये पर अपनी क्रांतिकारी जंगी कलम से जिस तरह से पत्रकारिता किया और पत्रकार साथियों के संघर्ष के वक्त पर सांथ दिया वह सादर सदैव सदैव स्मरंण किया जायेगा …. ईश्वर ब्रम्हलीन स्व. सुशील भाई की आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार जन को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!