National

नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

लखनपुर। जिले से खबर आ रही है जहां प्रार्थी द्वारा थाना लखनपुर रिर्पोट में दर्ज कराया गया कि  प्रार्थी की भतीजी खेत तरफ गई थी। इसी दौरान ग्राम गोरता का अमृत सिंह करियाम पीछे से आकर बुरी नियत से मेरी भतीजी का हाथ बाह पकड़कर छेड़छाड़ किया हैं, जो मेरी भतीजी घर आकर घटना के बारे में बताई हैं, प्रार्थिया के रिर्पोट पर सदर धारा 354 भा.द.वि., पाक्सो एक्ट की धारा 12 कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे नाबालिग बालिका संबंधी मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.) पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी लखनपुर डॉ. प्रशांत देवांगन के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।

दौरान विवेचना प्रकरण के आरोपी अमृत सिंह करियाम साकिन गोरता का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया। जो आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने की घटना कारित करना स्वीकार किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्जकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!