ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री को पट्टा न होने की मिली शिकायत, सरपंच को ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने के दिये निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महासमुंद जिले के ग्राम गोपालपुर और ग्राम पिरदा में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। वहीँ विधानसभा बसना के ग्राम गोपालपुर में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बफूलबाई ने पट्टा न होने की शिकायत की। इसकी शिकायत मिलने पर सीएम ने सरपंच को ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने के निर्देश दिये।

Related Articles

कार्यक्रम में घसियाराम यादव ने कहा कि राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की 2 क़िस्त मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है, हम मजदूर को सात हजार दे रहे हैं।

घसियाराम यादव
घसियाराम यादव

शोभाराम पटेल ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 3 किश्त मिल गई है। योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

शोभाराम पटेल
शोभाराम पटेल

हाट बाजार क्लिनिक योजना से लाभान्वित कबीर साहू खैरखूँटा ने बताया कि योजना का लाभ मिल रहा है, हर शुक्रवार को बाजार में गाड़ी आती है। ब्लड टेस्ट, दवाइयां और डॉक्टरी सलाह निःशुल्क मिल रहा है।

कबीर साहू खैरखूँटा
कबीर साहू खैरखूँटा

किसान संजय पटेल, ग्राम मेमरा ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट डालकर सुगंधित किस्म का धान उत्पादन कर रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट से स्वाथ्य और खेती दोनों को बड़ा फायदा हुआ है।

किसान, संजय पटेल
किसान, संजय पटेल

होमेश्वरी साहू ने बताया एक हजार 54 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया है, 4 लाख 2 हजार रुपये की आमदनी हुई है। आमदनी का सभी सदस्यों में वितरण किया, और मुझे जो पैसा मिला उससे मैं अपने बच्चों को पढ़ा रही हूं।

होमेश्वरी साहू
होमेश्वरी साहू
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!