AmbikapurChhattisgarh

माघ के मेघो का सीतम जनजीवन बेहाल:ठंड ने फिजा को पुरी तरह से जकड़ा…..


अभिषेक सिंह की खबर iDP24 NEWS…

Related Articles

लखनपुर-क्षेत्र में पिछले चंद महीने से बीच-बीच में आसमानी आवारा बादलों के झमाझम बरसने कारण जनजीवन प्रभावित रहा ठंड में इजाफा हुआ। मौसम के मिजाज में तब्दीली आई थी तापमान में वृद्धि होने लगा था तथा मौसम खुश्क होने के साथ दिन में गर्मी एवं शाम ढलते ठंड का एहसास होने लगा था। परन्तु मौसम ने एकतरफा करवट ली और बीते शनिवार के दरमियान रात आसमान पर छाये माघ के मेघों ने जमकर सितम ढाया फिर से बारिश हुई। ठंड और बारिश के कारण लोग अपने अपने घरों में दुबके गर्म कपड़े तथा आग अवाले के सहारे जीवन बसर करने मजबूर हैं। ठंड ने फिज़ा को पूरे तौर से जकड़ रखा है सर्द मौसम के कारण आम लोगों का काम भी प्रभावित होने लगी है। बूंदाबांदी के साथ शीतलहर और कोहरे के जुगलबंदी से आम जनजीवन पशु-पक्षी हलकान परेशान नजर आने लगे हैं। कामकाजी मजदूर घर से बाहर निकालना गवारा नहीं समझ रहे। बारिश और ठंड का मिला-जुला असर क्षेत्र में सब तरफ़ बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। होने वाले बारिश से कमोवेश सब्जी दलहनी तिलहनी फसलों को नुक्सान तथा गेहूं फसल को फायदा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। ठंड में इजाफा हुआ है।ब्लाक स्तर के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में खरीद की गई धान के हिफाजत को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एहतियातन प्लास्टिक तिरपाल जैसे संसाधनों का उपयोग कर धानो को ढंक कर रखा गया है। इसके बाद भी इसके आंशिक तौर पर भीगने की खबर रही है।

Nitin Lawrence

Related Articles

Back to top button