International

बहु का चल रहा था चक्कर, ससुर ने प्रेमी से दूर रहने की दी हिदायत, प्रेमी के साथ मिलकर किया ये…

 रीवा :  रीवा में तकरीबन एक महीने पहले हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस नें बेहद ही सनसनीखेज खुलासा किया है। बुजुर्ग की हत्या घर के अंदर सोते वक्त की गई थी। पुलिस नें तकरीबन एक महीनें तक घटना की तफ्तीश की लेकिन जब सच सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल बुजुर्ग का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसी घर की सदस्य ही थी। जिसने वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि किसी को जरा भी शक नहीं हुआ। लेकिन जब सच सामने आया तो सभी हैरत में पड़ गए। पुलिस के खुलासे में हत्या का आरोपी मृतक बुजुर्ग की बहू निकली जिसने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की सोते वक्त हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक ससुर बहू के प्यार के बीच रोड़ा बन रहे थे।

Related Articles

प्रेम संबंधो की जानकारी होने पर ससुर बहू को प्रेमी से दूर रहने की हिदायत भी दी थी लेकिन बहू का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उसने ससुर को ही रास्ते से हटाने की योजना बनाई और प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की सोते वक्त हत्या कर दी। पुलिस ने फिलहाल बहू सहित प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के अपराध की धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है। दरअसल यह खुलासा रीवा एसपी नवनीत भसीन ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया है। एसपी के मुताबिक अंधी हत्या के खुलासे में बिछिया थाना प्रभारी प्रियंका पाठक व उनकी टी सहित सायबर टीम की अहम भूमिका रही है।

गौरतलब हैं कि बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटलो निवासी 60 साल के राममिलन कोल की घर में सोते वक्त धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। 22 अगस्त की सुबह परिजनों द्वारा वृद्ध की हत्या किए जाने की सूचना बिछिया पुलिस को दी गई थी जिसके बाद से बिछिया पुलिस लगातार हत्यारों की तलाश में लगी हुई थी। बिछिया थाना प्रभारी प्रियंका पाठक ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्यारों को बेनकाब कर दिया।

हत्या की तफ्तीश में जुटी पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि मृतक के पुत्र यानि बहु के पति का 3 साल पहले निधन हो गया था जिसके बाद उनकी बहू का गांव के ही युवक सुनील नामक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। बहू के प्रेम संबंधो की जानकारी जब ससुर को हुई तो उन्होंने बहू को प्रेमी से दूर रहने की हिदायत दी लेकिन यह बात बहू को नागवार गुजरी और बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या करने की योजना बनाई और योजना के अनुसार ही सोते वक्त ससुर की हत्या कर दी। पुलिस नें फिलहाल इस हत्याकांड में शामिल म्रतक की बहू सहित प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर अंधी हत्या का खुलासा कर दिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!