National

वैभव और सौभाग्य के लिए अष्टमी के दिन करें ये 5 टोटके, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

नई दिल्ली – नवरात्रि का महापर्व चल रहा है ऐसे में महा अष्टमी को दुर्गा पूजा का मुख्य दिन माना जाता है। महा अष्टमी इस बार 3 अक्टूबर को पड़ने वाली है इस दिन किए गए टोटके विशेष फलदाई होने वाले हैं, जो व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य और वैभव लाते हैं। नवरात्रि के दिनों में महा अष्टमी का दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को महा दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। महा अष्टमी के पर्व के दिन स्नान के बाद मां भगवती दुर्गा का षोडशोपचार पूजन किया जाता है। इस दिन मिट्टी के 9 कलश रखकर देवी दुर्गा के नौ रूपों का आवाहन किया जाता है। कहा जाता है कि अष्टमी के दिन किए गए टोटके से दुर्भाग्य दूर होते हैं एवं जीवन में वैभव सौभाग्य, सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है। आइए जानते हैं इस दिन के खास टोटकों के बारे में –

1.मां दुर्गा को कमल का फूल बहुत पसंद है, महाष्टमी की रात को मां दुर्गा के मंदिर में जाकर उनकी चरण कमलों पर 8 कमल के फूल चढ़ाने से विशेष लाभ मिलेगाय़ यह टोटका आपकी सभी मनोकामना को पूर्ण करेगा।

2.नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन अगर आप नवरात्रि के 9 दिनों में नहीं कर पाए हैं तो आप अष्टमी के रात में घर में या फिर दुर्गा मंदिर जाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं। इस पर घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।

3.अष्टमी की रात को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी से दीपक जलाएं इससे सभी ग्रह दोष शांत होते हैं और वैभव – सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है।

4.महा अष्टमी की रात मां भगवती के मंदिर में उन्हें सोलह सिंगार अर्पित कर अपने जीवन में सौभाग्य के लिए प्रार्थना करें कहा जाता है कि इससे पति पत्नी के संबंध मजबूत होते हैं। कर्ज दूर करने के लिए आप दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को 9 लौंग चढ़ाएं और काली मां के दर्शन करें। इससे कर्ज से जल्द से जल्द छुटकारा मिलता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!