National

नवजात बच्ची का शव कुत्ते ने नोंचा, सिक्योरिटी गार्ड ने छुड़वाया

हरियाणा। सोनीपत में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां खानपुर PGI के अंदर एक कुत्ता बच्ची को मुंह में लेकर घुस रहा था। गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उसे देख लिया। उसने कुत्ते को पकड़ना चाहा तो वह बच्ची के शव को वहीं छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

गांव कहल्पा के रहने वाले मदन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खानपुर PGI में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। सोमवार को वह गेट नंबर 2 पर तैनात था। शाम के समय एक कुत्ता नवजात बच्ची के शव को मुंह में उठाकर गेट के अंदर घुस रहा था। अचानक उसकी नजर उस पर पड़ गई। जब उसने कुत्ते को पकड़ना चाहा तो वह बच्ची के शव को वहीं छोड़कर भाग गया। बच्ची के शव को देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। बच्ची के सिर पर खून लगा था। कुत्ते ने बच्ची के सिर को दांतों से पकड़ा हुआ था।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में भिजवा दिया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे चेक कर रही है ताकि पता चल सके की बच्ची को यहां कौन रखकर गया था। साथ ही सभी अस्पतालों में न्यू डिलीवरी के भी रिकॉर्ड चेक किए जा रहे हैं ताकि बच्ची के मां बाप तक पहुंचा जा सके।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!