ChhattisgarhJashpur

गड्‌ढे में गिरकर घायल हुए हाथी के शावक की मौत, 15 दिनों से चल रहा था इलाज

जशपुर। जिले में एक हाथी के शावक की मौत हो गई है। वह 15 दिन पहले गड्‌ढे में गिरकर घायल हो गया था। बताया गया कि उसके 2 पैरों ने काम करना बिल्कुल बंद कर दिया था। जिसके बाद से उसका इलाज चल रहा था। आखिरकार सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।

कुनकुरी के जंगल में यह शावक 15 दिन पहले घायल अवस्था में मिला था। घायल शावक को कांसाबेल नर्सरी में शिफ्ट किया गया था। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने इस घायल हाथी का लगातार उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार इस हाथी के शवक के पिछले पैर काम नहीं कर रहे थे। शावक के पिछले दोनों पैर पैरालिसिस हो चुके थे। आखिरकार उसकी मौत हो गई है। अब मंगलवार को शावक का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!