National

शाहरुख़ खान की फिल्म डंकी का पहला गाना ‘लुट पुट गया’ रिलीज, तापसी के साथ दिखी शानदार कैमेस्ट्री

नई दिल्ली। बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म डंकी का पहला गाना रिलीज़ हो गया है। गाना अभिनेत्री तापसी पन्नू और शाहरुख़ खान पर फिल्माया गया है। यह एक रोमांटिक ट्रैक है।  इस गाने में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। तो वहीं प्रीतम ने इसे कंपोज किया है। लीरिक्स स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह द्वारा लिखे गए हैं।

वहीं गाने के दिलकश डांस मूव्स गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किए हैं। आज फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है। दर्शकों को फिल्म का ये पहला गाना बेहद पसंद आ रहा है। शाहरुख की ‘डंकी’ के इस गाने को टी-सीरीज द्वारा रिलीज किया गया है। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!