BollywoodNational

फिल्म इंडस्ट्री के भाई जान को मिली जान से मारने की धमकी, सरकार देगी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

मुंबई।  फिल्म इंडस्ट्री के भाई जान को हाल में सिद्धू मुस्सेवाला के हत्यारे बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang) के द्धारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद राज्य सरकार से सिफारिश के बाद सेक्योरिटी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए सलमान खान (Salman Khan) को जल्द ही वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षी मिलने जा रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी के बाद यह फैसला लिया गया है।

जान से मारने की मिली थी धमकी

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि अभिनेता को पिछले दिनों मिली धमकी के मद्देनजर राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां एक पत्र रखा, जिसमें अभिनेता को मारने की धमकी दी गई थी।

Related Articles

Back to top button