National

लोगों को तपा रही गर्मी : देश के कई शहराें में तापमान पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब

मौसम में बदलाव लगातार जारी है जिसके बाद तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इसके साथ ही अब हीट वेव का खतरा भी बढ़ गया है जो लोगों को परेशान करेगा। हीट वेव के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्लिक हो जाएगा। साथ ही बीमार होने का खतरा भी सताएगा। 

वहीं बात राजस्थान की कर ले तो राजस्थान में कल पूरे दिन आसमान में धूल का गुब्बार छाया रहा। जिसके कारण लोगां को थोड़ी गर्मी से राहत मिली। भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल लू के साथ गर्मी कहर बरपा रही है। देश के कई शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है।

वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत पहुंचाई है। लेकिन देश के कई हिस्सों में मौसम में गर्मी वाला बना रहा। मौसम विभाग की माने तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले तीन दिनों में मौसम बदलने की संभावना है। इन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!