National

मंडप में बैठी दुल्हन को लेकर फरार हुआ प्रेमी, परिजनों ने दोनों को पकड़ा, पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया

फतेहपुर । यूपी के फतेहपुर जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान मंडप में बैठी दुल्हन को प्रेमी लेकर फरार हो गया। लेकिन मौजूद परिजनों ने दौड़कर प्रेमी जोड़ों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

थाने पहुंची दुल्हन परिजनों के समझाने के बाद नहीं मानी और प्रेमी से शादी करने को अड़ी रही। जिसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर दुल्हन को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया और फिलहाल प्रेमी पुलिस हिरासत में है।

ऐरायां ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था। इस विवाह समारोह में कुल 124 जोड़ों ने सात फेरे लिए और इसी दौरान मंडप में शादी के लिए बैठी दुल्हन को प्रेमी लेकर फरार हो गया। हालांकि, मौके पर मौजूद परिजनों ने तुरंत प्रेमी जोड़े को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें जिले के हथगाम ब्लॉक के एक गांव में रहने वाली युवती के विवाह के लिए भी उसके पिता ने पंजीयन कराया था। वर और वधू पक्ष दोनों पक्ष जिले के थे, तब वह कार्यक्रम स्थल में पहुंच गए। शादी की रस्में शुरू होने से पहले दुल्हन ने प्रेमी को फोन करके बुलाया और मौके पर पहुंचा प्रेमी दुल्हन को लेकर मंडप से भागने लगा, तभी परिजनों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

थाने पहुंची दुल्हन ने बयान दर्ज कराया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से अपना जीवन साथी चुनने के लिए कानूनी हक रखती है। वह शादी अपने प्रेमी के साथ ही करेगी। हालांकि, पुलिस ने युवती का बयान दर्ज करते हुए समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और फिलहाल प्रेमी पुलिस हिरासत में है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!