NationalPolitical

इस कांग्रेस नेता को महिला आयोग का नोटिस, राष्ट्रपति को लेकर कही थी ये बात…

भोपाल: राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद होता है। देश के प्रथम नागरिक के मान सम्मान की गरिमा को बनाए रखने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करती है। लेकिन कोई ना कोई आरोप प्रत्यारोप लगा ही देता है। हाल ही में राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता उदितराज को नोटिस जारी की गई है।राष्ट्रपति पर विवादित टिप्पणी के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी की है। महिला आयोग ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का बयान बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

10 अक्टूबर को आयोग के सामने पेस होने के निर्देश

कांग्रेस नेता के विवादित बयान को लेकर महिला आयोग ने नोटिस जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि नेता कांग्रेस नेता को 10 अक्टूबर को आयोग के सामने उपस्थित होना पड़ेगा। साथ ही साथ नेता के टिप्पणी को आयोग ने शर्मनाक बताया है। नेता ने राष्ट्रपति पति को चमचा कहा था, जिसको लेकर महिला आयोग ने सफाई मांगी है।

ये कहा था कांग्रेस नेता ने

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात दौरे पर कहा था कि गुजरात में बना नमक सभी भारतीय खाते हैं। इसी पर उदित राज ने बुधवार को ट्वीट किया। लिखा- द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागीरी की भी हद है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!