National

माता-पिता ने अपने इकलौते बेटे की सुपारी देकर करवाई हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

तेलंगाना। खम्मम जिले में एक माता-पिता को अपने इकलौते बेटे के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कथित तौर पर कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया और आठ लाख रूपए की सुपारी देकर बेटे की हत्या करवा दी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दंपती की पहचान क्षत्रिय राम सिंह और रानी बाई के रूप में हुई है। वे अपने शराबी और बेरोजगार बेटे के नियमित उत्पीड़न से तंग आ गए थे, इसलिए उन्होंने कथित तौर पर एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को किया हायर और आठ लाख रुपये में अपने बेटे की हत्या की सुपारी दे डाली। पुलिस का कहना है कि उन्होंने कभी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई। 26 वर्षीय साई राम की हत्या के आरोप में सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, कथित हत्यारों में से एक फरार है।

आरोपी दंपती ने रानी बाई के भाई सत्यनारायण से अपने बेटे को मारने के लिए मदद मांगी थी और सत्यनारायण के साथ आर रवि, डी धर्मा, पी नागराजू, डी साई और बी रामबाबू इस हत्या में शामिल थे। पहले से तय की गई व्यवस्था के अनुसार दंपत्ति ने डेढ़ लाख रुपये एडवांस में दिए थे और कहा था कि बाकी के साढ़े छह लाख रुपये हत्या के तीन दिन बाद देंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!