National

सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

 नई दिल्ली : बालीवुड के दबंग स्टार और दिग्गज अभिनेताओं में से एक सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। इस अपराधी का नाम करण मान है और ये पंजाब का रहने वाला है। जमुई के गरही थाना क्षेत्र के दरिमा गांव से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। यहां वह अंडरग्राउंड था। अपराधी के यहां छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद जमुई पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गिरफ्तार किया गया अपराधी पंजाब के एकता नगर चामरंग रोड का रहने वाला है। उसके खिलाफ पंजाब के अमृतसर में कई मामले दर्ज हैं।

जमुई एएसपी ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का शार्प शूटर है। गिरफ्तारी के डर से वह जमुई में छिपा था। उन्होंने बताया कि करण मान के दरिमा गांव में छिपे होने की सूचना पर पुलिस की एक टीम भेजी गई। गांव में पुलिस को देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को अपनी पहचान बताई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पंजाब में लूट, हत्या, अपरहण, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

कुख्यात करण मान से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसने बताया है कि अमृतसर में उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गिरफ्तारी के डर से जमुई में छिपा था। उसने बताया है कि उसका संबंध कनाडा के अपराधिक गैंग से है। जबकि हथियार सप्लायर गिरोह से भी वह संबंध रखता है। उसका संंबंध लखबीर सिंर उर्फ लंडा से है। जो वर्तमान में कनाडा में रहता है। करण लखबीर सिंह उर्फ लंडा गिरोह का शार्प शूटर है पुलिस उससे और भी कई राज उगलवा रही है। पंजाब पुलिस से भी जमुई पुलिस ने संपर्क किया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!