Uncategorized

थाना प्रभारी पर ताना राइफल, ऑन ड्यूटी करते थे ऐसा काम एसपी न

जांजगीर-चांपा। पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस की जिम्मेदारी निभाना छोड़ दो कांस्टेबलों ने तो अपराधों की सीमा ही लांघ दी।
मूलमुला थाना में पदस्थ कांस्टेबल धर्मेंद्र बंजारे और दुर्गेश खूंटे के खिलाफ पिछले कई दिनों से शिकायतें आ रही थीं । दोनों कांस्टेबल पर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर उत्पात मचाने ,जुआ – सट्टा खिलवाने , लोगों से वसूली और मारपीट का आरोप था ।
इतना ही नही दोनों कॉन्स्टेबल ने मिलकर अपने ही थानेदार पर राइफल भी तान दी थी । जांच में दोनों के दोषी मिलने पर कार्रवाई की गई है । इससे 4 दिन पहले दोनों को सस्पेंड किया गया था । जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ के जांजगीर में SP डॉ . अभिषेक पल्लव ने दो पुलिस कांस्टेबल के जांच के आदेश दिए ।जांच में थाने में लगे CCTV के फुटेज चेक कराए गए और अन्य सिपाहियों के बयान भी दर्ज हुए । इसमें दोनों पर लगे आरोप सही पाए गए । इसके बाद SP डॉ . पल्लव ने दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया ।

Nitin Lawrence

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!