National

18 अगस्त से भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी शुरू

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे, टेस्ट और टी20 सीरीज समाप्त हो चुकी है और उसके साथ ही अब इंडियन टीम को आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। बता दें की दोनों टीमों के बीच ये तीन मैचौं की सीरीज होगी और एशिया कप के शुरू होने से पहले ही समाप्त हो जाएगी।

सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से डबलिन में खेला जाएगा। आपको बता दें की आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे

बुमराह की हाल ही में एक साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है और उसके साथ ही उन्हें आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कप्तान बनाया गया है। इस सीरीज के लिए लगभग पूरी टीम इंडिया बदल जाएगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!