National

प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों को नया स्वरूप देने की तैयारी में…

बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों को नया स्वरूप देने की तैयारी में है। प्रदेश के बड़े धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों के भी हालात बदले जाएंगे। इसकी शुरुआत मैहर, सलकनपुर और ओंकारेश्वर से हो रही है। इन धार्मिक धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों को चौड़ी और इनका विकास करने के लिए करोड़ों रुपए के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

सड़कों का होगा चौड़ीकरण

मैहर, ओंकारेश्वर और सलकनपुर को जोडऩे वाली सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूत बनाने पर होगी राशि खर्च होगी। 178.22 करोड़ रुपए की लागत से परसमनिया रामपुर मैहर मार्ग बनाया जाएगा। यह मार्ग तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ता है। राज्य मार्ग 39 झांसी से रांची,पवई नागौद मार्ग क्रमांक 30, मैहर सतना मार्ग को जोडऩे वाली सड़क बनायी जाएगी।

ओंकारेश्वर बस स्टैंड तक फोरलेन सड़क

मैहर मां शारदा देवी की धार्मिक नगरी होने के कारण यह महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां साल में दो बार बड़ा मेला लगता है जिसमें लाखों दर्शनार्थी आते हैं। 147.92 करोड़ की लागत से मालीवाया से सलकनपुर नील कछार तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। 193.22 करोड़ की लागत से इंदौर इच्छापुर मार्ग से ओंकारेश्वर बस स्टैंड तक फोरलेन सड़क।

सड़क निर्माण के कामों को तेजी से किया जाएगा

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा अगले 4 महीने में सड़क निर्माण के कामों को तेजी के साथ पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार ने जो प्लान तैयार किया है उसमें डामर वाली सड़कों को छोड़ बाकी सभी तरह की सड़कों और पुल पुलियों के निर्माण के काम तेजी के साथ होंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!