National

आज से फिर बदलेगा मौसम, अब लोगो को सताएगी गर्मी

इंटरनेट डेस्क। मौसम में इस समय लगातार बदलाव चल रहा है। सुबह सर्दी दिन में गर्मी और शाम होते होते बारिश हो जाती है। ऐसा सिस्टम पिछले तीन चार दिनों से चल रहा है। ऐसे में अभी भी बारिश के रूकने के संकेत नहीं है। कई राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में राजस्थान में भी पिछले तीन दिनों से अलग अलग जिलों में बारिश हो रही है।

वहीं बात करले देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम में अभी भी बदलाव जारी है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी हैं।

वहीं मौसम विभाग की माने तो आज भी देश के कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे। इस बारिश के कारण किसानों के फसलों का भी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी में जो, गेहूं और चने की फसले बरबाद हो गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है की 21 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!