ChhattisgarhBijapur

पुल से छलांग लगाकर महिला ने किया सुसाइड, अरपा नदी में कूदते देखकर ग्रामीण ने मचाया था शोर

बिलासपुर I बिलासपुर में अरपा नदी के पुल से महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला को नदी में कूदते देखकर साइकिल सवार ग्रामीण ने शोर मचाया। लेकिन, तब तक महिला तेज बहाव में आकर डूब गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद SDRF ने महिला के शव को दो किलोमीटर दूर नदी किनारे से निकाल लिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को सोमवार की सुबह करीब सात बजे जानकारी मिली कि गुरु नानक चौक स्थित अरपा नदी के छठघाट पुल के पास किसी महिला ने नदी में छलांग लगाकर कूद गई है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक वहां पुल में लोगों की भीड़ जुट गई थी। नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से तेज बहाव था। लिहाजा, पुलिस ने महिला की तलाश करने के लिए SDRF की टीम को बुलाया।

महिला के नदी में कूदने की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम भी वहां पहुंच गई। इस दौरान SDRF ने नाव की मदद से तेज बहाव में करीब एक मीटर दूर तक महिला की तलाश करती रही। लेकिन, टीम को कुछ पता नहीं चला। इधर, पुलिस और ग्रामीण भी नदी के किनारे महिला के बहकर आने की उम्मीद से दूर-दूर तक पतासाजी करते रहे। करीब दो घंटे बाद महिला की लाश दो किलोमीटर दूर नदी किनारे नजर आई। इसके बाद वहां SDRF की टीम पहुंच गई और महिला के शव को बाहर निकाला।

मानसिक रूप से बीमार थी महिला, पहले भी घर से हो चुकी थी गायब
सोमवार को पूरे दिन पुलिस की टीम महिला के परिजनों की जानकारी जुटाती रही। लेकिन, महिला का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से महिला की तस्वीरें वायरल कर पहचान करने की कोशिश की। इधर, मंगलवार को पता चला कि तोरवा के देवरीखुर्द की रहने वाली पूजा लोकवानी (32) है। महिला के पति विनोद ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। उसकी पत्नी पूजा पिछले कुछ सालों से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। इसके पहले भी वह दो बार बिना बताए घर से चली गई थी। मृतका महिला के दो तीन साल और छह साल का बेटा भी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!