National

गोंदिया में बड़ा रेल हादसा : मालगाड़ी से टकराई एक्सप्रेस, तीन बोगियां पटरी से उतरी… 50 से ज्यादा यात्री घायल

गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां पर एक एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हो गई। हाइसे के बाद एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। वहीं इस हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राहत यह है कि हादसे में किसी की भी मौत की खबर नहीं है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के बिलासपुर से भगत की कोठी जाने वाली एक्सप्रेस गोंदिया में हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि भगत की कोठी ट्रेन की मालगाड़ी के साथ गोंदिया रेलवे स्टेशन के पास टक्कर हुई। यह हादसा देर रात करीब ढाई बजे हुआ है। हादसे का कारण सिग्लन फॅल्ट को बताया जा रहा है। इस घटना में घायल यात्रियों को गोंदिया जिले के सरकारी और निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

यह वजह आई सामने
हादसे के कारण सिग्नल फाल्ट बताया जा रहा है। जिस ट्रैक पर भगत की कोठी जा रही थी उसी ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी थी। एक्सप्रेस को सिग्नल मिलने के बाद लोको ने उसे आगे बढ़ा दिया। लेकिन उसी ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी को सिग्नल नहीं मिला और वह ट्रैक पर ही खड़ी रही। इसके कारण एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी से टकराई। यह टक्कर पीछे से हुई। बताया जा रहा है टक्कर के समय एक्सप्रेस की रफ्तार धीमी थी इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!