International

महिला ने एंबुलेंस में दी परीक्षा, डिलीवरी के तुरंत बाद दिया दूसरा पेपर …रातभर अस्पताल में की पढ़ाई!

झुंझनूः मन में कुछ करने का जज्बा हो तो किसी भी परिस्थित से निपट सकते है। वहीं मां की बात करे तो वो त्याग और तपस्या की मूरत है। जिसके हौसले के आगे कोई भी कठिनाईयां टीक नहीं पाती। ऐसा ही मामला राजस्थान के झुंझनू जिले से सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला अपने बच्चे को जन्म भी दिया और अपनी पढ़ाई भी की। लक्ष्म डिलीवरी से 6 घंटे पहले और उसके 15 घंटे बाद लगातार दो घंटे तक परीक्षा दी। महिला के इस हौसले को हर कोई सलाम कर रहा है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार यहां एक महिला का डिलीवरी होने वाला था और साथ ही परिक्षा भी उसी टाइम था। महिला ने डिलीवरी से 6 घंटे पहले उसने एक एग्जाम दिया था और अपने बच्चे को जन्म दिया। जिसके 15 घंटे बाद लक्ष्मी दूसरार पेपर देने परीक्षा हॉल पहुंच गई। इसके अलावा बेटी को जन्म देने के बाद उसने दूसरे पेपर की तैयारी अस्पताल में की और रातभर पढ़ती रही।

धौलपुर के झिरी गांव की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी ने बीते मंगलवार दोपहर तीन बजे सूरतगढ़ सीएचसी में एक बेटी को जन्म दिया और बेटी पैदा होने से 6 घंटे पहले लक्ष्मी ने सुबह 7 से 9 बजे तक परीक्षा सेंटर में परीक्षा दी। वहीं बेटी के जन्म के बाद उसका एक और पेपर होना था। जिसके बाद वह अगले पेपर की तैयारियों में जुट गई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!