National

2 छात्रों ने एक दूसरे पर चाकू से किया हमला,जांच में जुटी पुलिस..

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र में स्थित शासकीय मॉडल स्कूल में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। यहां मामूली से विवाद में दो छात्रों एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों छात्र चाकू लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद का कारण क्या है।

कुछ दिन पहले रायपुर में भी हुआ था ऐसा मामला

कुछ दिन पहले ही रायपुर में एक ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से भी सामने आया था। माना के आत्मानंद स्कूल में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्‍साए छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छात्र दूसरे छात्र की पहले तो बहस होती दिखाई दे रही थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!