National

World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को होगा मुकाबला…

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारत में होने जा रहा है। इस बार विश्व कप की मेजबानी भारत करेगा। ऐसे में बड़ी खबर यह है की इस विश्व कप का पहला और उद्घाटन मैच पांच अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। क्रिकबज की रिपोर्ट की माने तो वर्ल्ड कप की शुरुआत इस साल पांच अक्टूबर से होगी। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा और उसके बाद अन्य मैच होंगे। लेकिन बड़ी बात यह है की इस विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 15 अक्टूबर को होगा।

वहीं विश्वकप का पहला और आखिरी मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना संभावित है। भारतीय टीम अपना पहला मैच पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान विश्व कप के लिए भारत का दौरा करने के लिए सहमत हो गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!