National

सिगरेट का पैसा मांगने पर युवक को आया इतना गुस्सा… महिला की पीठ में घोंप दिया चाकू

 सिगरेट का पैसा मांगने युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने महिला की पीठ पर चाकू घोप दिया। घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की है। गंभीर हालत में महिला कोतवाली थाने पहुंची। पुलिस भी महिला को देख हैरान रह गई। उसकी पीठ में चाकू घुसा हुआ था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इधर पुलिस ने महिला की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुससार  कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र में नन्हे नाम के युवक की मोहल्ले में एक दुकान है। नन्हे किसी काम से गया तो उसकी पत्नी गीता दुकान पर बैठी थी। इस दौरान अहमदी टोला निवासी युवक ने सिगरेट की डिब्बी मांगी। महिला ने सिगरेट की डिब्बी दे दी और युवक से सिगरेट के पैसे मांगे। इस बात से युवक काफी नाराज हुआ और गाली गलौज करने लगा।गाली गलौच करने पर महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसपर हमला कर दिया। महिला कुछ समझ पाती, तब तक युवक ने चाकू निकालकर उसकी पीठ में घोंप दिया।

इस हमले में महिला खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद हमला करने वाला आसपास के लोगों को धमकाते हुए भाग निकला।इसके बाद महिला उसी हालत में कोतवाली थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!