National

इन घरेलू उपचारों से भी होगा फायदा, लिवर की सूजन कम करने में मददगार है जीरा

लिवर भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि को अलग करता है और शरीर की जरूरत के अनुसार इसे अलग-अलग अंगों को पहुंचाता है। लिवर में फैट की कुछ मात्रा का होना तो सामान्य बात है लेकिन फैटी लिवर बीमारी व्यक्ति को केवल तब होती है जब फैट की मात्रा लिवर के भार से 10% अधिक हो जाती है। फैटी लिवर बीमारी की शुरुआती अवस्था होती है। इस दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान देकर इसे ठीक किया जा सकता है। जीरा को डाइट में शामिल करने से लिवर की सूजन कम हो सकती है। इसके अलावा घरेलू उपचार भी मददगार होते हैं। आइए जानते हैं लिवर की सूजन को कम करने के उपाय-

जीरा, पाचन से लेकर फैट रिलीजिंग में भी मदद करता है। फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। वहीं रोजाना इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से भी बच सकते हैं।

दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और इंसुलिन-सेंसिटाइजर गुण फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप दालचीनी का काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं।

फैटी लिवर की समस्या में हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद माना गया है। यह कई तरह के हेपेटाइटिस संक्रमण से भी बचाव करती है। साथ ही लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थो को भी फ्लश आउट करती है।

आंवला में विटामिन सी उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो लिवर को साफ रखने और आगे किसी भी तरह के नुकसान से बचाने में मदद करता है। आंवले में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो लिवर कोशिकाओं के ऑक्‍सीडेटिव स्‍ट्रेस को कम कर सकता है।

डॉक्टरों का कहना है कि कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो लिवर के सूजन को कम करता है। अगर लिवर में फाइब्रोसिस की समस्या हो जाए तो इसे भी कम करने में कॉफी को कारगर पाया गया है।

दोपहर के भोजन में छाछ लें, इसमें हींग, नमक, जीरा और काली मिर्च मिलाकर पिएं। आयुर्वेद के मुताबिक फैटी लिवर के लिए छाछ का सेवन लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!