National

बिग बॉस की आवाज बनने पर मिली धमकियां, लोगों ने मझे गाली दी, ट्रोलिंग पर छलका नरेटर का दर्द

बिग बॉस के 17 सीजन ने टीवी पर धूम मचाया हुआ है। दर्शक इस शो के प्रतिभागियों के साथ बिग बॉस के आवाज को भी भरपूर प्यार देते हैं। यह टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शोज में से एक है। बिग बॉस के आवाज के तो सब दिवाने हैं लेकिन आजतक किसी ने उन्हें देखा नहीं है। आज हम आपको बिग बॉस शो के नैरेटर की आवाज एक्टर विजय विक्रम सिंह के बारे में बताने वाले हैं।

विजय विक्रम ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बिग बॉस की वजह से उन्हें कई लोगों से गाली और धमकी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं शो का नैरेटर हूं। पर लोगों को लगता है कि मैं ही बिग बॉस हूं। लोगों को कौन समझाए कि मैं शो में सिर्फ एक आवाज हूं। कंटेस्टेंट से जुड़े फैसले मैं नहीं लेता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं सभी से कहना चाहता हूं कि बिग बॉस में दो आवाजे हैं। पर वो मुझ पर यकीन नहीं करते हैं। मैं वो आवाज हूं, जो दर्शकों के साथ बातचीत करती है। विक्रम का कहना है कि वो शो के दर्शकों को समय बताते हैं और शो में जो भी घटना घटित होती है, उन्हें उसकी जानकारी देते हैं। कंटेस्टेंट के साथ बातचीत कोई और करता है।

विक्रम ने अपने इंटरव्यू में कहा कि दर्शकों के फेवरेट कंटेस्टेंट के बाहर होने पर मुझे ट्रोल किया जाता है। मुझे गालियां दी जाती हैं। यही नहीं, लोग मेरी फैमिली के बारे में भी भला बुरा कहते हैं। लोगों को समझना चाहिए कि कंटेस्टेंट वोट के आधार पर शो से निकाले जाते हैं ना कि मेरे कहने पर।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!