आज क्रिकेट के ‘भगवान’ का जन्मदिन…पहली ही नजर में अंजलि को दिल हार बैठे थे सचिन, पढ़े अनसुनी बातें

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सोमवार (24 फरवरी) को 50 साल के हो गए. सचिन ने महज 16 साल 205 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया और 24 साल तक क्रिकेट की दुनिया पर राज करने के बाद नवंबर 2013 में अपने करियर पर विराम लगाया।
25 अप्रैल 1990 से 24 अप्रैल 1998 के दौरान सचिन तेंदुलकर ने लगातार 239 मैचों (54 टेस्ट और 185 वनडे) में भारत का प्रतिनिधित्व किया. किसी एक देश के लिए लगातार मैच खेलने का यह विश्व रिकॉर्ड है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर में 200 टेस्ट तो 463 वनडे मुकाबले खेले, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। सचिन क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 200 मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। सचिन ने अपने टेस्ट करियर में खेल 329 पारियों में 53.78 की औसत से 15,921 रन कूटे। वहीं, वनडे में लिटिल मास्टर के बल्ले से 18,426 रन निकले। टेस्ट और वनडे में कोई भी बल्लेबाज सचिन के इस रिकॉर्ड के आसपास भी नजर नहीं आता है।









